Aadhaar Card Rules: आधार कार्ड से जुड़े बदले ये नियम

Shri Mi
3 Min Read

Aadhaar Card Rules: मौजूदा समय में आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेजों के रुप में बन गया है। हर जरुरी काम के लिए आज के समय आधार कार्ड की जरुरत होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

या ये कहें ये सभी कामों के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज के रुप में बन गया है। इसलिए हर रोज की बढ़ती उपयोगिता के चलते इसको अपडेट रखना बेहद ही जरुरी होता है।

कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते समय कुछ जानकारियां अधूरी रह जाती हैं। जिसे समय पर सही कर सकते हैं जेसे कि नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती हैं मोबाइल नंबर का बदल जाना, ईमेल आईडी, पता आदि जानाकरियों का आसानी से सुधार कर सकते हैं।Aadhaar Card Rules

UIDAI ने हाल ही में लोगों को अपडेट किया है कि आधार कार्ड में जानकारी के गलत होने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए सारी जानकारी सही होनी चाहिए। इसके लिए आधार को जारी करने वाली संस्था UIDAI लोगों से अपील करती रहती हैं। कि आधार कार्ड में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए।

UIDAI लोगों को नाम, जन्‍म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि को चेंज करने की सुविधा प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में आप अपनी जानकारी को कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।

नाम में इतनी बार करें बदलाव

आधार कार्ड में अगर नाम की स्पेलिंग में किसी भी तरह की कोई गलती है या फिर शादी के बाद देश की महिलाएं अपने सरनेम बदलती हैं तो वो महिलाएं ऐसा कर सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से नाम में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन नाम अपडेट सिर्फ दो बार ही होता है।Aadhaar Card Rules

सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं अपना जेंडर

अगर आधार कार्ड में गलती से गलत जेंडर भर जाए तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है UIDAI के नियमों के मुताबिक इसमें बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए सरकार की संस्था UIDAI सिर्फ एक बार ही मौका देती है।

इस तरह DOB में करें बदलाव

UIDAI के मुताबिक अगर किसी शख्स की आधार कार्ड में DOB गलत दर्ज हो जाएं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। ऑनलाइन जाकर आप इसे भी बदल सकते हैं। लेकिन UIDAI इस सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं। बार-बार इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है।

इन जानकारी को अपडेट करने की नहीं कोई सीमा

आपको बता दें कि कुछ ऐसी जानकारी हैं जिनके को लेकर UIDAI ने किसी भी तरह से कोई सीमा नहीं तय की है। इसमें घर का पता, ईमेव आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट, और रेटिना स्कैन आदि को आप बार-बार अपडेट कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close