मेरा बिलासपुर

आम आदमी पार्टी नेताओं ने मांगा चन्दा..बताया.. धन देकर पूंजीपति चला रहे देश की सरकार.लेकिन आप जनता के सहयोग से चलाएगी जन की सरकार

बिलासपुर—– आम आदमी पार्टी के नेता जसबीर सिंह और प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ईमानदार राजनीति के लिए फंड रेजिंग माह 01अगस्त22 से प्रदेश स्तर पर शुरू किया गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रदेश वासियों को स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग की उम्मीद है।
          आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने  बताया कि राज्य के प्रदेश चुनाव प्रभारी, गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी  संजीव झा ने  आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ  zoom मीटिंग किया है। केन्द्रीय नेताओं ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति मजबूत शुरुवात करते हुए फंड रेसिंग का एलान किया है। यह अभियान प्रदेश स्तर पर 1अगस्त शुरु भी हो चुका है।
        प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी में विश्वास जाहिर किया है। पिछले दो माह में ग्राम -मोहल्ला संवाद कार्यक्रम प्रदेश के 90 विधान सभा में चलाया गया। करीब डेढ़ लाख से अधिक नए सदस्यों ने पार्टी में आस्था जाहिर किया है। संगठन की शक्ति दिनों दिन बढ़ रही है। प्रदेश कार्यकारिणी और 90 विधानसभा के पर्यवेक्षक के सहयोग से आम आदमी पार्टी ने 1अगस्त 22 से पूरे प्रदेश में  स्वेच्छा से फंड रेजिंग अभियान में सहयोग का आव्हान किया है।
           आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि जनता भाजपा और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विकास के मॉडल से त्रस्त हो चुकी है। केजरीवाल की दिल्ली सरकार और भगवंत मान की पंजाब सरकार के उत्कृष्ट मॉडल वाली सरकार छत्तीसगढ़ में होना है।पिछले 22सालों में छत्तीसगढ़ पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है । विकास के नाम पर सिर्फ नूराकुश्ती का खेल चल रहा है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना साकार करेगी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे काम आज देश में चर्चा का विषय है।
          जसबीर सिंह ने यह बताया कि  zoom पर ऑनलाइन माध्यम से भी पूरे अभियान की रूपरेखा और विस्तृत  जानकारी,प्रतिदिन प्रस्तुत कर रहे है। सभी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी साथियों से पूरी तन्मयता के साथ फंड रेजिंग अभियान में जुटकर अधिक से अधिक सहयोग का आव्हान भी कर रहे है।
         प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करेंगे।  एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण तभी सम्भव है, जब पैसा जनता का हो, वरना राजनीतिक दल जिस तरह  पूंजीपतियों से पैसा लेते है, उसका हश्र यह है कि आज देश जनता के हिसाब से नही, बल्कि पूंजीपतियों के हिसाब से चल रहा है।
              बिलासपुर जिला संयोजक सलीम काज़ी ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने एक 8575920000 नंबर भी जारी किया है। जो लोग पार्टी को आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहते हैं..दिए गए नम्बर को डायल कर सम्पर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव:68 विधानसभाओ मे अरविंद केजरीवाल की सभा कल, डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे रोड शो
Back to top button
close