मेरा बिलासपुर

आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया..प्रदेश की जनता दोनो से परेशान..विधानसभा चुनाव में जनता का मिलेगा सहयोगक

छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगी मुफ्त बिजली..स्वास्थ्य व्यवस्था में करेंगे सुधार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने बताया कि छत्तीसगढ की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है। दोनो ही पार्टियों से छुटकारा चाहती है। साल 2023 विधानसभा चुनाव में आप पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता भी इसके लिए तैयार बैठी है। इस दौरान आप नेता  ने पंजाब और दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसी क्रम में संजीव झा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय सरकार जनता को मूल भूत सुविधा देने में पूरी तरह से असफल है। कांग्रेस और भाजपा दोनों सांठ गांठ कर जनता को ठगने का काम कर रही है।

 सवाल जवाब के दौरान संजीव झा ने बताया कि प्रदेश में आदिवासियों सहित आम लोग भी सुरक्षित नहीं है।  कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। राजनीतिक पार्टियां भोले-भाले आदिवासियों को सामने रखकर धार्मिक उन्माद फैला रही हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के साथ छल नहीं होने देगी। प्रदेश वासियों के साथ और सहयोग  से ईमानदार राजनीति की अलख जलाएंगे। जनता के वोट का सही मान रख छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलेंगे।

 आप नेता ने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल ने 5 साल में ही तस्वीर बदल दिया है। दिल्ली में बिजली का दाम आज भी यथावत है। पानी भी मुफ्त में दिया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त में उपलब्ध है। लेकिन छत्तीसगढ़ में मुफ्त के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है।

बच्चों ने कलेक्टर के साथ मॉल में देखी फिल्म,वाटर पार्क में की मस्ती

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला प्रभारी औरसचिव, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा सचिव की घोषणा हो चुकी है। अब संगठन का विस्तार किया जाएगा। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लगातार चर्चा हो रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की मिशन 2023 को गंभीरता लिया है। 19 मार्च 23 को रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker