ABEO को भी मिलेगा प्रमोशन..स्कूली शिक्षा मंत्री ने बताया..जांच हो गयी..कार्रवाई भी करेंगे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने बताया कि भर्ती परीक्षा की जांच हो गयी है। कार्रवाई भी करेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारियों का भी प्रमोशन होगा। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार से लौटा हूं। विश्वास है कि हम सरकार भी बना सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार का हिस्सा बनने के बाद प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बिलासपुर पहुंचे। उन्होने दावा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस टक्कर में है। संभव है कि कांग्रेस सरकार भी बने।

                              सवाल जवाब के दौरान प्रेम साय ने बताया कि हमने संलग्नीकरण के खिलाफ आदेश दिया था। जानकारी है कि अटैच कर्मचारियों को हटाकर मूल स्थान भेजा गया है। बिलासपुर में अभी तक शिक्षकों को क्यों नहीं हटाया गया। सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि कोई कारण होगा इसलिए अभी अटैच कर्मचारियों को मूल स्थान नहीं भेजा गया हो। शायद परीक्षा के चलते नहीं हटाए गए हैं। जानकारी लूंगा कि आखिर क्यों नहीं अटैच कर्मचारियों को हटाया गया।

          शिक्षक भर्ती में घोटाला और लेन देन का मामला सामने आया। जांच भी हुई..फिर कार्रवाई में देरी क्यों..जबकि दोषियों की पहचान भी हो चुकी है। टेकाम ने बताया कि जांच हो गयी है तो कार्रवाई भी होगी।  

                      सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के सिंगल वन टाइम प्रमोशन पर की मांग पर विभाग ने क्या फैसला लिया है। मंत्री ने बताया कि भर्ती किए गए कैडर को नियमानुसार पदोन्नति दी जाएगी। सिंगल वन टाइम प्रमोशन की मांग का भी परीक्षण किया जाएगा। स्वीकार किया कि व्याख्याता के पद पर कमी के बावजूद प्रभार में प्रशासनिक पदों पर कार्य लिया जा रहा है। सभी कार्यालयों में संलग्न करण समाप्त करने का आदेश किया गया है।

                            एकेडमिक भर्ती वालो को स्कुलो में पढ़ाने का ही काम करना होगा। तभी दो साल के नुकसान की भरपाई हो पाएगी। शिक्षा गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी । शासन के राजपत्र के अनुसार शिक्षा सेवा भर्ती, पदोन्नति नियमो का पालन किया जाता है कहीं कोई विसंगति होगी तो उसका परीक्षण कर दूर किया जाएगा। प्रभार में टेंपरेरी काम चलाने के लिए दायित्व दिया जाता है। समस्त संवर्गों में पूर्णकालिक दायित्व सुनिश्चित करेंगे। 

                                

                                      

close