फरार नशे का सौदागर गिरफ्तार..मां,पत्नी कर रही थी जेल में इंतजार…कटनी में पकड़ाया इस तरह पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— जिला पुलिस टीम ने लगातार मानिटरिंग के बाद फरार नशे के सौदागर को घेराबन्दी कर कटनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र गेंदले है। आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश भी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी और मांं के साथ नशीली दवाइयों का व्यापक स्तर पर खरीदी और बिक्री करता है।  
 
                       सिविल लाइन थाना क्षेत्र मिनी बस्ती निवासी फरार नशे के सौदागार को पुलिस ने घेराबन्दी कर कटनी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पुलिस को लम्बे से इंतजार था। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेन्द्र गेंदले अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर नशीली दवाइयों का कारोबार करता है।
 
                 एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस टीम के अनुसार आरोपी दूसरे प्रदेश से नशीली दवाइयां खरीदकर बिलासपुर समेत अन्य जिलों में ऊंचे दाम पर नशीली दवाइयां बेचता है। आरोपी के पास से कोडिन सिरप 120 नग, बरामद किया गया है। 
 
 
                 सिविल लाइन पुलिस के अनुसार एक अन्य कार्रवाई में संयुक्त टीम ने जरहाभाठा निवासी गौरव खांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 80 बॉटल कोडिन सिरप जब्त हुआ है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सड़क पर जुलूस भी निकाला।
 
close