कार्यकर्ताओं ने बनाया छत्तीसगढ़ में सरकार.अब असाम की बारी.अटल ने कहा..कांग्रेस का पर्याय आजादी का इतिहास

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- असम विधानसभा चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ से कांग्रेसियों से रवाना हुई 12 सदस्यीय टीम ने प्रदेश में पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं को टीम के सदस्य जीत का मंत्र देना शुरू कर दिया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान अटल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए असम में कांग्रेस सरकार का बनना बहुत जरूरी है। और यह केवल और केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं के प्रयास से ही संभव है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  असम विधानसभा चुनाव के पूर्व ट्रेनिंग देने पहुंची प्रदेश कांग्रेस की टीम ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। एक कार्यशाला आयोजन के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी असम के कांग्रेस नेता विश्वनाथ ने संबोधित किया।

                   नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भारत की रग रग में है। भारत निर्माण में कांग्रेस का योगदान और असम के लिए किए गए कामों को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 साल की भाजपा सरकार को जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर ही उखाड़ फेंका गया है।

      कार्यशाला में अटल श्रीवास्तव ने इस दौरान उपस्थित  लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अटल ने बताया कि आज पूरे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ की कई योजनाओं को लेकर रिसर्च किए जा रहे हैं। लोगों ने योजनाओं की जमकर तारीफ भी की है। जिसका परिणाम भी अब सामने आने लगा है। अटल ने  कहा कांग्रेस का इतिहास देश के आजादी का इतिहास है। संपूर्ण भारतऔर आजाद भारत की कल्पना केवल और केवल कांग्रेस के विचारों से की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के लिए धर्म को धर्म से जाति को जाति से एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का कार्य करती है।  ऐसी पार्टियों से दूर रहने में ही असम के लोगों की भलाई है। असम चाय के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।  असम की चाय की खुशबू हर घर में सुबह गलियों और सड़कों तक पहुंचती है। इस बार हम सबको मिलजुलकर असम में कांग्रेस की ना केवल सरकार बनाना है। बल्कि शाम दाम दण्ड भेद की नीति करने वालों को असम की शक्ति से भी परिचित कराना है।

                  विश्वनाथ विधानसभा का संकल्प शिविर मे शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ एआईसीसी सचिव भूपेंद्र बरूआ, डीसीसी अध्यक्ष दिलीप बरूआ, पूर्व एमएलए नुरुजुला मल सरकार, अंजन बोरा, संजू बरुआ, कमल सेकिया, नीलमणि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दास, राम बाग, अरसुत चोटिया, हरदोई जोयुती सैकिया, युवा अध्यक्ष मनोज गौतम, महिला कांग्रेस की विद्या ओझा, 198 बूथ अध्यक्ष मे लगभग 160 से अधिक और लगभग 1000 कार्यकर्ता मौजूद थे।

close