हुक्का पिलाते फिर सपड़ाया कैफे संचालक..कोटपा का अपराध दर्ज..हुक्का पॉट समेत मसाला बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-थाना सिविल लाईन पुलिस की हुक्का प्रेमियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस टीम ने अग्रसेन चौक स्थित हैंग ओवर कैफे मे हुक्का पिलाते संचालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी सोमू मानिकपुरी देवरीखुर्द का रहने वाला है। 
 
                                     सिविल लाइन पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी शनिप रात्रे की अगुवाई में आलाधिकारियों के निर्दश पर हुक्का प्रंियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुख्ता जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अग्रसेन चौक स्थित हैंग ओवर कैफे धावा बोला।
 
            शनिप रात्रे ने बताया कि हैंग ओवर कैफे संचालक सोनू मानिकपुरी को हुक्का पिलाते पकड़ा गया। बिना अनुमति तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाए जाने के आरोप में गवाहों की उपस्थिति में पुलिस ने धारा 91 का नोटिस जारी किया। 
 
         कैफे संचालक ने कैफे में तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाने को लेकर लायसेंस पेश नहीं किया। संचालक के कब्जे से 4 नग हुक्का पॉट के अलावा अलग अलग कलर के फ्लेवर 5 पैकेट 1 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर बरामद किया गया। इसके अलावा 1 डब्बा पान सालसा 1 डब्बा पान रजनी कूल को जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
close