सात जुआरी नगद के साथ गिरफ्तार..बावन पत्ती भी जब्त..पढ़े..घेराबन्दी कर पकड़ाए जुआरियों ने नाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-थाना हिर्री क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सात जुआरियों को धर दबोचा है। जुआरियों के पास से नगद भी बरामद किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

         हिर्री पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। सूचना के बाद पुलिस पेण्ड्रीडीह चौक कैलाश पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों को  जुआ खेलते पाया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण रोहित कुमार झा के निर्देश पर टीम ने घेराबन्दी कर सभी जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते धर दबोचा।
 
            कुल सात जुआरियों के पास से पुलिस ने बावनपत्ती समेत 25 हजार रूपयों से नगद बरामद किया। जुआ रेड कार्यवाही में अजय दान लकड़ा, विरेन्द्र साहू, प्रशांत महिलांगे, संतोष मरकाम, कृष्णा कपूर, जितेन्द्र जगत का विशेष भूमिका रही।
 
पकड़े गए जुआरियों के नाम और ठिकाना
1) हरिराम यादव निवासी झलफा थाना हिर्री, बिलासपुर
2) शशि दास मानिकपुरी निवासी बिल्हा थाना बिल्हा 
3. अभिषेक कुमार निवासी इन्द्रपुरी,चकरभाठा
4) ईश्वर साहू निवासी हरदी थाना हिर्री, 
5) चन्द्रशेखर कौशिक निवासी हरदी थाना हिरी
6) गिरीवर दास निवासी झलफा थाना हिर्री,
7) छोटू सिंह निवासी झलफा थाना हिर्री
close