FIR के बाद रातो रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई..मध्यप्रदेश से पकड़ाया 376 का आरोपी.हॉटल में किया था मुंह काला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- युवती को दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबन्मध बनाने के आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी ने उसके साथ हॉटल रिवर व्यू में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शारीरिक शोषण के आरोपी को रातो रात कार्रवआई करते हुए 24 घंटे के अन्दर अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित घर से धर दबोचा है।
 
                  तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने जानकारी दी कि प्रार्थिया ने 22 फरवरी को  लिखित शिकायत  कर बताया कि आदिल बख्श नामक युवक ने उसके साथ हाटल रिवर व्यू में  बलात्कार किया है। पिछले दो साल से आरोपी ने शादी का झांसा देकर सम्बध बनाया। हाटल रिवर व्यू में अंतिम बार संबध बनाने के दौरान जब शादी के लिए दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीडिता की शिकायत पर  376 कका अपराध दर्ज किया गया। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। 
 
                   पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम को रातो रात कोतमा के लिए रवाना किया। 
                               
                            परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक को कोतमा स्थित घर से रात में ही पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। 26 साल का आदिल बख्श भोपाल में एमटेक की पढ़ाई करता है। 2 साल से पीड़िता को  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाया।  अन्त में उसने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
 
            आरोपी के धरपकड़ की कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल, महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, आरक्षक वीरेन्द निषाद  ने अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को रात रात अंजाम दिया। साथ ही पीडिता को न्याय दिलानें में अहम जिम्मेदारी को अंजाम दिया है।
close