Amit Shah in Chhattisgarh -रायपुर पहुंचे Amit Shah और नड्‌डा,विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा

Shri Mi
2 Min Read

Amit Shah in Chhattisgarh/गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी उनके साथ आए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तीनों नेता सीधे रायपुर हवाई अड्डा से प्रदेश भाजपा मुख्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, पहुंचे। यहां, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा होगी।

Amit Shah in Chhattisgarh/बैठक लगभग पांच घंटे तक चलने का अनुमान है। इस दौरान प्रत्याशियों की नई सूची पर अपनी सहमति दे सकते हैं। हालाँकि, इस बैठक में केवल पार्टी के विशिष्ट नेता उपस्थित हैं। नाश्ते के बाद ही बैठक फिर से शुरू हुई है। अमित शाह स्थानीय विधायकों-सांसदों, आरोप पत्र समिति और चुनाव घोषणा पत्र समिति से भी मिल सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पार्टी कार्यालय पहुंचने पर में Amit Shah, नड्डा और वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की। शाह शाम 7 बजे भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में रात का भोजन करेंगे। फिर वायु सेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

Amit Shah in Chhattisgarh/केंद्रीय गृह मंत्री पहले 22 सितंबर को रायपुर आने वाले थे। लेकिन अंतिम समय में गृह मंत्रालय की ओर से दौरा रद्द होने की पुष्टि की गई। इससे पहले 2 सितंबर को अमित शाह रायपुर आए थे। भाजपा के आरोप पत्र लॉन्च कार्यक्रम में शाह ने 21 सौ करोड़ के शराब घोटाले को केवल टिप बताया था।

भ्रष्टाचार मामले में प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरा था। उनके मुताबिक भ्रष्टाचार इससे कहीं ज्यादा का है। आरोप पत्र में भाजपा ने भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के साथ ही सरकार की विफलताओं के मुद्दों पर फोकस किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close