बलवा हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार..घर घुसकर तोड़फोड़ के आरोपी दो भाईयों को भी पकड़ा गया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के सख्त निर्देश पर मारपीट, बलवा, और हत्या समेत कुल सात मामलों फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिबू खान उर्फ समीर खान पिता शेख रमजान है। आरोपी  ठाकुर देव मन्दिर के पास फैजल वाडा का निवासी है। अपराध को अंजाम देने के बाद लगातार फरार था।
 
         कोतवाली पुलिस ने हत्या, बलवा समेत कुल सात अपराधिक मामलों में फरार आरोपी शिबू खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई मामलों में अपराध दर्ज है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
 
                  सिटी कोतवाली थानेदार ने बताया कि आरोपी 2 महीने पहले 4 जनवरी 2022 को लाइफ केयर हास्पिटल के पास अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से छोटू  यादव पर हमला किया। साथियों ने भी  छोटू यादव को बेस बल्ला तलवार फरसा लकड़ी के बत्ता से घायल किया।
 
               आरोपी को अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में घेराबंदी कर उसके निवास से पक़ड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी पर निगरानी गुंडा की कार्यवाही भी की जा चुकी है।
 
घेराबन्दी के बाद पकड़ाए दोनो भाई
 
बिलासपुर—कोतवाली पुलिस नेघर अन्दर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपी में संजू यादव और पारुल यादवको गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी कतिया पारा के रहने वाले हैं।
 
          कोतवाली पुलिस के अनुसार कतियापारा निवासी राजेश सिंह ने थाना पहुंचकर कतियापारा निवासी दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि संजू यादव और उसका भाई मोनू यादव पुराने वाद विवाद को लेकर घर में घुसकर मारापीटा है। इसके अलावा तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया है। 
 
              रिपोर्ट दर्ज किये जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में दोनों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close