मारपीट,चाकू से हमला..तीन आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पीड़ित पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से एक एक्टीवा वाहन और एक नग बटन चाकू बरामद किया गया है।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
1)आयुष बाल्मिकी पिता कैलाश बाल्मिकी निवासी निखिल आश्रम बहतराई थाना सरकंडा।
2)हर्ष नाहर पिता बबलू नाहर निवासी अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
3) अरमान गोहर पिता राकेश गोहर निवासी अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर।
 
           सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार कश्यप कालोनी निवासी जितेन्द्र उर्फ छोटू अहिरवार ने मारपीट किए जाने का अपराध दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की रात्रि करीब 9-30 बजे मौसम खराब होने के बाद खिलौनों का दुकान समेट रहा था। इसी दौरान आयुष बाल्मिकी हर्ष नाहर और अरमान गोहर ने चढ़ा दिया। 
 
          जब उसने मना किया तो तीनों गाली गलौच शुरू कर दिया। बेल्ट और बटन चाकु से हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन कर तीनों आरोपीयों को शनिचरी बाजार से घेराबंदी कर पकडा गया। अपराध कबूल किए जाने के बाद तीनो को  गिरफ्तार कर  न्यायालय के हवाले किया गया। 
close