दिशा मैदान गए पीड़ित पर हमला..चार आरोपी गिरफ्तार.. तलवार,लाठी डंडा बरामद..सभी पर न्यायिक कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने बिटकुली में तलवार लहराने समेत मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506, 323, 34 और आर्म्स एक्ट 25, 27 का अपराध दर्ज किया है।तलवार और लाठी डंडा भी पुलिस ने बरामद किया है।
 
        सीपत पुलिस के अनुसार बिटकुली निवासी राहुल कुमार सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 नवम्बर की सुबह दिशा मैदान गया था। ठीक उसी समय एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 6231 मे कुछ लड़के आए। गाड़ी से उतर कर हाथ मे तलवार डंडा लेकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे।
 
               एक लड़का जान से मारने की धमकी देकर दाहिने हाथ के पंजे पर डंडा से हमला किया। उसी समय गांव के कुछ लोग  बीच बचाव किए। ग्रामीणों के पुूछने पर आरोपियों ने अपना पुष्पेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार वर्मा, मुकेश केवट बताया। आरोपियों ने यह भी बताया वह मोपका के रहने वाले हैं। 
 
                  इसी दौरान पुष्पेंद्र वर्मा हाथ में तलवार लेकर लहराया। और धमकी दिया कि जो करना है कर ले। उसके साथी जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार वर्मा और मुकेश केवट भी हाथ मे डंडा पकड़े थे।
 
                               सीपत पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी की गयी। घटना में शामिल नाबिलग समेत चार आरोपियों को धर दबोचा गया। आरोपी से एक नग तलवार, लाठी डंडा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत् कार्यवाही कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम और पता ठिकाना
 
1) पुष्पेन्द्र वर्मा पिता नरेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 19 साल निवासी मोपका थाना सरकंडा
2) मुकेश केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 21 साल, निवासी मोपका थाना सरकंडा
3) जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. मूलचंद साहू उम्र 19 साल निवासी मोपका सरकंडा।
4) एक नाबालिग
close