इन राशि वालों का आने वाला है शुभ समय,एक दिन बाद होने जा रही सूर्य-मंगल की युति

Shri Mi
3 Min Read

ग्रहों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 17 सितंबर से मंगल और सूर्य की युति बनने जा रही है। इस समय मंगल कन्या राशि में हैं और 17 सितंबर को सूर्य भी कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूर्य और मंगल के कन्या राशि में युति बनने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य और मंगल की युति से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

मेष राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

मिथुन राशि- बेकार के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाई आ सकती है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। सेहत पर ध्यान दें।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

तुला राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि अधिक हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के झगड़े और विवादों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन शांत रहेगा। परंतु आलस्य से बचें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय वृद्धि होगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव भी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। आय वृद्धि होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close