निजात अभियान को ऑटो संघ का समर्थन..यातायात पुलिस ने नशे के विरुद्ध सदस्यों को जागरूक किया

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान निजात अब संपूर्ण जिले में अपना असर दिखा रहा है। आज जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू के नेतृत्व में जिला ऑटो संघ (पेट्रोल) के समस्त सदस्यों को रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित कर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं इसके प्रसार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी, तथा सदस्यों के ऑटो रिक्शा में पोस्टर आदि लगाए गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नशे से बचने एवं दूर रहने का संदेश दिया तथा नशे के विरुद्ध इस महा अभियान में उनका परस्पर सहयोग मांगा गया। रेल्वे स्टेशन परिसर में चलाए गए इस अभियान में रेलवे स्टेशन का कुली संघ भी शामिल रहा।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू बताया समाज में नशे की इस बुराई को दूर करने के लिए विभिन्न स्तर एवं समाज के हर वर्ग में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस बैठक में जिला ऑटो संघ (पेट्रोल) के अध्यक्ष अजय पानीकर, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम टंडन, सचिव जितेंद्र खांडे, सह सचिव मोहम्मद याकूब, एवं अन्य ऑटो चालक सदस्य तथा पदाधिकारीयों के अतिरिक्त, यातायात के जवान एवं अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close