चलते वाहन में नन्ही परी लिया जन्म..मितानिन और डायल 112 की सूझबूझ से..मां बेटी दोनो स्वस्थ्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-(रियाज़ अशरफी)  पुलिस डायल 112 एक बार फिर गर्भवती महिला के लिए जीवन रक्षक साबित हुआ है।  सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा (कर्मा) निवासी शनीचराम की 27 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीन बाई को शनिवार की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। सूचना शनीचराम ने गांव की मितानिन संतोषी भाई को दिया। मितानिन ने पुलिस डायल 112 को कॉल किया।
 
            सूचना पर इवेंट नंबर 22/38? के आरक्षक रमेश राठौर वाहन चालक आरक्षक विजय श्रीवास के साथ रवाना होकर ग्राम बसहा पहुचे। पुलिस 112 को सूचना देने वाली मितानिन को लेकर गर्भवति महिला लक्ष्मीन बाई के घर गए। हालत देखकर महिला को मितानिन के साथ हॉस्पिटल रवाना हुए।  गांव से एक किमी दूर पहुचे ही थे कि महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इमरजेंसी होने पर पुलिस ने रास्ते मे ही गाड़ी रोक कर मितानिन की मदद से पुलिस वाहन 112 में ही डीलवरी कराया। 
 
        महिला ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव (मचखंडा) मे मां और नवजात को भर्ती कराया गया। अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। जानकारी देते चलें कि डायल 112 के आरक्षक रमेश राठौर ने 1 माह पहले 26 दिसम्बर की रात देवरी की महिला का प्रसव भी वाहन में बी करवाया था।
TAGGED:
close