महिलाएं बनवाएंगी चौथी बार सरकार..बलरामपुर में पूजा ने कहा..बिना विधायक सब बेकार

IMG-20171214-WA0025(1) बिलासपुर—बलरामपुर में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया है। ज़िला महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूजा विधानी ने कहा कि चौथी बार रमन सरकार को बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान होगा। इस दौकान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सभी महिलाओं को चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के जरूरी टिप्स भी दिए।

Join WhatsApp Group Join Now

                          भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने बलरामपुर जिला कार्यकारिणी बैठक में मौजूद सभी नेत्रियों के साथ चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को दुहराया। पूजा विधानी ने तीन दिवसीय महिला सम्मेलन को संबोधित भी किया। पूजा विधानी ने बताया कि भाजपा की चौथी बार भी सरकार बनेगी। लेकिन सरकार बनवाने में सबसे बड़ा योगदान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की होगी।

            सम्मेलन को संबोधित करते हुए पजा ने कहा कि बिना चक्के की गाड़ी अस्तित्वविहीन है। टीक इसी तरह भाजपा विधायक के बिना क्षेत्रीय विकास असंभव है। क्षेत्र का भाजपा विधायक नहीं होने से हमारे जन प्रतिनिधि महत्वहीन साबित हो रहे हैं। आम जनों को भी कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। छोटी छोटी समस्याओं को लेकर रायपुर तक जाना पड़ता है। जिस दिन बलरामपुर का विधायक भाजपा का होगा…नगर के चहुमुखी विकास को कोई रोक नहीं सकता है। कार्यक्रम के दौरान पूजा विधानी समेत मौजूद महिलाओं ने चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

                         बलरामपुर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा हम बहने घर के साथ साथ संगठन की ज़िम्मेदारी भी कुशलता से निभाती है। महामंत्री शालिनी राजपूत ने संगठन की जानकारी दी। महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि  शामिल हुई।

              तीन दिवसीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल दीपक देवांगन मंत्री संध्या भारद्वाज और अरुना सिंग, भारती बाग़ले और संगीता शर्मा किरण मिश्रा, जिलापंचायत अध्यक्ष पुष्पा ने भी  संबोधित किया।

close