Bank Holiday: इसी महीने निपटा लें Banking से संबंधित जरूरी काम, अगले महीने इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी सूची

Shri Mi
2 Min Read

Bank Holiday। फरवरी का महीना अब से कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। फरवरी में अब महज 7 दिनों के बाद नया महीना मार्च शुरू हो जाएगा। यदि आप मार्च महीने में बैंकिग से काम निपटाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस खबर के जरिए आज हम आपको मार्च महीने में पड़ने वाले बैंकों की छुट्टियों के बारे में बताएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मार्च महीने में देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी महीने में ही रामनवमी, गुडी पाड़वा जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे। इस त्योहारों के दौरान बैंकों में हॉलिडे रहेगा। यदि मार्च में गिने तो कुल 12 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इस दिन नहीं खुलेंगे बैंक
3 मार्च 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
5 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
7 मार्च 2023- धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के अवसर पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च 2023-होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च 2023- केवल पटना में होली के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
12 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
19 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
22 मार्च 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 मार्च 2023- चौथे शनिवार की छुट्टी
26 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
30 मार्च 2023- राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close