बड़ी कार्रवाईः भारी मात्रा में..करीब 24 किलोग्राम गांजा बरामद..अन्तर्राज्यीय दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद करीब 24 गांजा की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपयों से अधिक है। दोनों आरोपियों को तिफरा स्थित बिलासपुर से पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी बिहार प्रदेश के गोपालगंज के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पुलिस कप्तान संतोष सिंह के निजात अभियान को बड़ी और अहम सफलता मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति पीठ्ठू बैग मे भारी मात्रा में गांजा के साथ बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। दोनो व्यक्ति इस बस स्टैण्ड तिफरा मेन रोड अम्बे हाॅटल के सामने है।
जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर संदेहियो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछाताछ के दौरान अपना अभिषेक कुमार पासवान  चंदन कुमार पटेल बताया। अभिषेक ने बताया कि वह जादोपुर जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाले है। चंदन कुमार पटेल ने करारिया थाना गोपालगंज गोपालगंज का निवासी होना बताया।
दोनो के पास करीब 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 3,52000 रूपयों से अधिक है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (बी) का अपराध दर्ज किया गया। विधिवत् गिरफ्तारी के बाद हवालात में रखा गया है। 
आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, धनेश साहू, आरक्षक अफाक खान, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अशोक कोरम एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।
close