SSC 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट दूसरी बार रद्द, ये है परीक्षा की नई तारीख

Shri Mi
2 Min Read

SSC 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। दूसरी बार स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D परीक्षा रद्द (Stenographer Grade C and D Examination  2023 ) हो चुकी है। 15-16 फरवरी को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान टेक्निकल समस्याओं की शिकायत कई उम्मीदवारों द्वारा की गई थी। जिसे देखते हुए आयोग ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। उम्मीदवार आधिकारिक सूचना ssc.nic.nic पर देख सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ये रही नई तारीख

फरवरी में आयोजित हुई परीक्षा के दौरान हुई परेशानियों को देखते हुए मार्च में परीक्षा आयोजित हुई थी। लेकिन अब उसे भी रद्द करने का फैसला किया गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नई तिथियों की घोषणा भी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 25 और 26 अप्रैल को होगा। 25 अप्रैल को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी (हिन्दी) परीक्षा होगी। वहीं 26 अप्रैल को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी इंग्लिश पेपर का आयोजन होगा।

परीक्षा का पैटर्न

अब तक तक एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी जानकारी आयोग द्वारा शेयर नहीं की है। वहीं परीक्षा में करीब 200 अंकों के 200 मल्टीपल चॉयस प्रश्न पूछे जाएंगे। 2 घंटे तक परीक्षा होगी। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप आधिकारिक सूचना चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें नोटिस

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Important Notice Stenographer Grade C and D Examination  2023 (Skill Test)” के लिंक पर क्लिक करें।
  • आप स्क्रीन पर नोटिस दिखेगा।
  • इसे अच्छे से पढ़ने के बाद आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close