बिलासपुर जिले को बना दिया अपराधगढ़..अमर ने कहा.शांति का टापू बना दिया,अपराधियों का बसेरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व निकाय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार और नेताओं पर बिलासपुर का अमन चैन बरामद करने का आरोप लगाया है। अमर ने कहा कि जो बिलासपुर कभी शांति का टापू कहलाता था, आज अपराध जगत का केन्द्र बन गया है। जिले में  हत्या, डकैती, लूटमार, अपहरण जैसी जघन्य घटनाओं का होना सामान्य बात है।
 
                   अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में जिस तेजी से अपराध बढ़े है।  निश्चित रूप से चिंता का विषय है। घटनाओं को देखकर मन दुखी हो गया है। दो माह के भीतर जिस तेजी से अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आयी है। वह दिल दहला देने के लिए बहुत है। अब से पहले बिलासपुर में अपराधियों का इतना बोलबाला नहीं था।
 
                अमर ने बताया कि प्रतिदिन हत्या, डकैती, लूटमार, अपहरण की घटना हो रही है। घटनाओं को देखे तो कहीं न कहीं वर्तमान समय सत्ता में बैठे रसुखदारों का अपराधियों का संरक्षण दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से घटनाओं और बढ़ते अपराध को रोकने में गंभीर नहीं है।
 
               अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। बेखौफ होकर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। प्रदेश  और बिलासपुर की जनता में दहशत है। अब से पहले बिलासपुर में ऐसी जघन्य घटनाएं कभी नहीं देखने को मिली हैं। भले ही पुलिस प्रशासन अपराधियों का पता लगा लेती है। लेकिन अपराध रोक नहीं पा रही है। आए दिन हो रही घटनाओं को अगर रोका नहीं गया, तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश अपराधियों का अड्डा बनकर देश के इतिहास में नाम कमाएगा।
 
                री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता का मन इस सरकार की कारगुजारियों से दुखी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close