BJP Congress Loksabha Candidate: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर मैदान में अब कौन- किसके मुकाबले..?

Shri Mi
2 Min Read

BJP Congress Loksabha Candidate: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सभी 11 सीटों की लिस्ट फाइनल हो गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस ने बाकी बची चार लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार रात प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके पहले शनिवार को एक लिस्ट आई थी। जिसमें बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया था। 

BJP Congress Loksabha Candidate/मंगलवार देर शाम दिन चार नाम की सूची जारी हुई। उसमें सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कांकेर से वीरेश ठाकुर के नाम का ऐलान हुआ।

भाजपा की सूची: छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है । वहीं राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, कोरबा से सरोज पांडे, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी ,रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, बस्तर से महेश कश्यप ,कांकेर से भोजराज नाग और जांजगीर से कमलेश जांगड़े उम्मीदवार बनाए गए हैं।BJP Congress Loksabha Candidate

कांग्रेस की सूची: वहीं कांग्रेस की सूची देखें तो राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, कोरबा से ज्योत्सना महंत ,जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहरिया, रायपुर से विकास उपाध्याय, दुर्ग से राजेंद्र साहू, बस्तर से कवासी लखमा, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से डॉ मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कांकेर से वीरेश ठाकुर उम्मीदवार होंगे।BJP Congress Loksabha Candidate

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close