Loksabha Congress Candidate Devendra Yadav Biography: जाने कौन हैं देवेंद्र यादव,कांग्रेस ने बिलासपुर से बनाया है लोकसभा उम्मीदवार

Shri Mi
3 Min Read

Loksabha Congress Candidate Devendra Yadav Biography।बिलासपुर। कांग्रेस ने मंगलवार शाम बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। देर शाम जारी सूची के अनुसार बिलासपुर के अलावा सरगुजा सीट से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर मैदान में होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Loksabha Congress Candidate Devendra Yadav Biography।बता दे कि देवेंद्र यादव 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। देवेंद्र यादव ने स्कूल के दौरान ही कांग्रेस की छात्र राजनीति में कदम रख दिया था। वे एनएसयूआई के प्रतिनिधि व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रहे हैं साथ ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं।

 25 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के महापौर बनने का खिताब देवेंद्र यादव को मिला है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री रहे कद्दावर भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे को दूसरी बार चुनाव हराया हैं।

देवेंद्र यादव 2009 में रुंगटा कॉलेज के एनएसयूआई प्रतिनिधि रहे 2009 से 2011 तक जिला अध्यक्ष एनएसयूआई रहे 2011 से 2014 तक प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई रहे 2014 से 2015 तक राष्ट्रीय सचिव 2015 से 2016 तक राष्ट्रीय महासचिव एनएसयूआई रहे 2016 में वे महापौर मनगर पालिका निगम भिलाई रहें। 2017–18 में वे राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस रहे। 

2018 में देवेंद्र यादव पहली बार विधायक निर्वाचित हुए 2019 से 2021 तक वे सदस्य प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 से 2021 तक वे सदस्य पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे।

2018 चुनाव परिणाम: देवेंद्र यादव दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। भिलाई नगर अनारक्षित सीट है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 65 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 156660 है। जिसमे से 105693 (67.47%) मतदाताओं ने मतदान किया। कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 51044(48.29%) वोट मिले। वही भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को 48195 (45.60%) वोट मिले।

2023 चुनाव परिणाम। कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 53997 (48.47%) वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को 52704 (47.34%) वोट मिले। कांग्रेस के देवेंद्र यादव 1264 मतों से चुनाव जीत गए। अन्य प्रत्याशियों को मिला कर 3772 (3.37%) वोट मिले।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close