भाजपा नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन..पूर्व गृहमंत्री ने कहा…इन्हें जनता सिखाएगी सबक..दिग्गज भाजपाइयों ने किया कार्यक्रम से किनारा

Editor
3 Min Read
बलरामपुर(पृथ्वी लाल केशरी)—-भारतीय जनता पार्टी जिला ईकारी ने प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में  प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेवाजी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार पर 2000 करोड़ रुपए शराब घोटाला का आरोप लगाया। साथ ही नेताओं ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना भी साधा। 
बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पूर्व सांसद रामविचार नेताम की अगुवाई में प्रभावी तरीके से धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य  वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने महा धरना को संबोधित किया। नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे सुंदर प्रदेश में रहने वाले गरीबों के पैसे को लूट कर कांग्रेस सरकार अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश कर रही है।
नेताम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली के चलते छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ वासियों के लिए चिंता का विषय है। आने वाले समय में इस तरह के कुकृत्य करने वाले लोगों को पूरे प्रदेश की जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि वह जिन्दगी भर याद रखेंगे। नेताम ने बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस नेताओं ने घोषणा पत्र में लोक लुभावने वादे किए थे। लेकिन प्रदेश सरकार किए गए सभी वादों से मुकर गयी है।
कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उधेस्वरी पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिसुन सिंह,पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा,रामलखन पैकरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव,जयप्रकाश गुप्ता,अजीत सिंह,ओमप्रकाश महामंत्री संजय सिंह,दिन्नाथ यादव,गोपाल कृष्ण मिश्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सकुंतला पोर्ते,शिवशंकर पैकरा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम ज़िला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव,भाजयूमो ज़िला अध्यक्ष कमलेश मार्को,उपाध्यक्ष गौतम सिंह अनोज यादव,महामंत्री शुभम् सोनी,ज़िला प्रचार प्रसार और  विधानसभा मिडिया प्रभारी अजय यादव,मंगलम पाण्डे सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री पधाधिकारी उपास्थित रहें।
इस दौरान कुछ नाराज भाजपा गुट के कद्दावर लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं किया। इस बात को लेकर धरना प्रदर्शन स्थल में चर्चा का विषय रहा है। नाम नहीं उजागर होने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग करेंगे।
close