धर्मान्तरण के खिलाफ भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा..लगाया संरक्षण का आरोप..नेता प्रतिपक्ष धरम ने कहा..पिछड़ा वर्ग को बनाया जा रहा निशाना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-सोमवार को गांधी चौक से नेहरू  चौक तक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर धर्मान्तरण का विरोध किया। रैली में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कष्ष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने शिरकत किया।भाजपा नेताओं ने रैली को जनजागरण पदयात्रा बताया।
                 
               भाजपा नेताओं ने गांधी चौक से नेहरू चौक तक धर्मान्तरण के विरोध में जनजागरण पदयात्रा कर सरकार पर निशाना साधा। नेहरू चौक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
 
                 नेहरू चौक में आम जनता को अपने संबोधन में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार को आ़ड़े हाथ लिया। आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में धर्मांतरण का खेल चल रहा है। यह देश भगवान राम का है। हम उनके मंसूबों को पूरे नही होने देंगे। कौशिक कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के गांव गली मोहल्लों में प्रार्थना सभा के नाम पर गरीब वर्ग के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।
 
                     भारत धर्म निरपेक्ष देश है यहॉ सभी धर्म को मानने वाले लोग रहते है। ईलाज और  शिक्षा के नाम पर प्रलोभन देकर प्रदेश सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण किया जा रहा है। यहॉ की सभ्यता को खंडित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश सरकार को आगाह कर रही है यदि धर्मांतरण पर अंकुश नही लगाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
 
                     आमसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने आभार प्रदर्शन किया।
 
                  जनजागरण पद यात्रा में वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी , संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। इस दौरान पूर्व महापौर किशोर राय, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, रामू साहू, दीपक सिंह ठाकुर, कोमल सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, विक्रम सिंह, प्रवीण दुबे, अजीत सिंह भोगल, विजय ताम्रकार, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, दुर्गा सोनी, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, राकेश चन्द्राकर, सुनीता मानिकपुरी, चंदु मिश्रा, डीके साहू, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नीतिन पटेल, केतन सिंह, राहुल सराफ, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, दीपक शर्मा, प्रमोद सिंह, रोशन सिंह, टिका साहू, नरेन्द्र यादव, नीलकमल मिश्रा, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, रोहित मिश्रा, आदित्य तिवारी, नीरज यादव, वेदांत शुक्ला, हरिकेश गुप्ता, ओंकार पटेल, मनीष पाठक, यश देवांगन, समर्थ सिंह, कुंदन दीवान, संदीप केशरी, अनुभव शुक्ला, अल्पेश द्विवेदी, रौनक श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास, विशाल मिश्रा, लक्ष्मीकांत शास्त्री, बुद्धेश्वर शर्मा, दीपक साहू, सन्नी रजक, कोमल सिंह ठाकुर, अजय पाटिल संदीप साहू, अश्वनी साहू, आनंद साहू, राजेश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, छत्रपाल सिंह, आशीष तिवारी, मुकेश यादव, संदीप यादव, अरूण सिंह चौहान, अमित सहारे, रूपेश दुबे, सशांक श्रीवास्तव, लखन वाधवानी, गजानंद श्रीवास, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, लव दीक्षित, अजय यादव, राज कैवर्त, अरविंद साहू, तुषार चन्द्राकर, मिथलेश सिंह, ज्ञानेन्द्र कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत सिंह, चन्द्रजीत साहू, निलेश भार्गव, टिकेश्वर कौशिक, अभिलाष लुनिया, कामता कुलमित्र, जितेन्द्र भास्कर, नरेन्द्र नायक, विरेन्द्र अनुरागी, अनीश धवीर व पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद के जनप्रतिनिधिगण सहित आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close