भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य धरम ने कहा…रमन कार्यकाल में हुआ आदिवासियों का विकास….मणिपुर पर चर्चा के लिए हम हमेशा तैयार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भाजपा शासन काल में आदिवासी समाज का तेजी से विकास हुआ। पिछले पांच सालों में आदिवासियों के साथ कांग्रेस सरकार ने अन्याय की सीमा को पार कर दिया है। नक्सलियों के नाम पर आदिवासियों को मारा जा रहा है। इस दौरान धरमलाल ने प्रदेश सरकार पर चावल, कोयला,रेत और शराब घोटाला का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि गौठान और गोबर घोटाला किया गया है। सवाल जवाब दौरान धरम ने कहा कि मणिपुर में हादसे को लेकर केन्द्र सरकार चिंतित है। धर्मान्तरण को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

  विश्व आदिवासी दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नेता राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य धरमलाल कौशिक ने पत्रकारों से संवाद किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासियों के लिए बहुत कुछ किया।  पलायन की सबसे बड़ी समस्या को लेकर रणनीति बनाकर ना केवल पलायन को लगाम लगाया गया। बल्कि जनजातियों का गौरव बढ़ाने का भी काम किया गया। सरकार ने आदिवासी समाज को 32 प्रतिश त आरक्षण दिया। तेंदूपत्ता तोड़ाई में आदिवासियों के प्रति मानक बोरा राशि 450 से बढ़ाकर 25 00  रुपए किया गया। लाभांश और बोनस भी तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को दिया गया। भाजपा सरकार की आदिवासियों की नितियों को केंद्र की  यूपीए सरकार ने अपनाया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या अपने चरम सीमा पर थी। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण सरगुजा में जहां नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हुआ। बस्तर क्षेत्र में सरकार ने सड़क का जाल फैलाया। नक्सली गतिविधियों में कमी आयी। आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास स्कूल खोला गया। प्रयास स्कूल से बच्चे शिक्षित होकर डीएसपी तथा डिप्टी कलेक्टर बन रहे हैं।
भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बाद वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 39000 बच्चों की मौत हुई है। 900 गर्भवती महिलाओं की मौत पर सरकार मौन है। सरकार मामले को लेकर पूुरी तरह से मौन है। मुख्यमंत्री को ब देना चाहिए।धरम लाल कौशिक ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आदिवासियों का सम्मान करते हुए न्याय और अधिकार दिया। आज देश के राष्ट्रपति पद पर महिला आदिवासी काबिज हैं।
आदिवासी विकास के बीच मणिपुर में आदिवासियों को मारा काटा जा रहा है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री मौन है। इसकी वजह बताएं। सवाल पर धरम लाल ने कहा कि सवाल कुछ जल्दी में हो गया। बताना चाहूंगा कि मणिपुर मामले मे केन्द्र सरकार के गृहमंत्री समेत अन्य मंत्री और प्रधानमंत्री दुखी है। लगातार चर्चाएं चल रही है। हम सदन से लेकर सड़क तक जवाब दे रहे हैं और देने को तैयार हैं।
आदिवासी चिंता के बाद भी पिछली बार आदिवासियों की सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। सवाल पर धरमलाल ने बताया कि हमने 11 में से 10 लोकसभा जीता है। आदिवासी समाज हमारे साथ है। हमने भगवान बिरसा मुण्डा गौरव दिवस मनाकर आदिवासी समाज का मान सम्मान को बढ़ाया है।
क्या कागजों में ही आदिवासियों के हितों का काम किया गया। इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर भाजपा को हार मिली है। धरमलाल ने कहा कि कागज पर नहीं..जमीन पर काम हुआ है। आज आदिवासी भाजपा के साथ हैं।
एक सवाल के जवाब में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरगुजा हो या बस्तर इस सरकार के कार्यकाल में भू माफिया सक्रिय है । आदिवासियों की जमीन को  छीना हड़पा जा रहा है।
मुख्यमंत्री का धर्मान्तरण को लेकर भाजपा पर आरोप है कि सर्वाधिक चर्च भाजपा के शासन काल में बना। पहले धर्मान्तरण हुआ फिर चर्च बनाया गया। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि  प्रलोभन देकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर, जशपुर, नारायणपुर आदि क्षेत्रों में धर्मांतरण के साथ ही आदिवासी बालिकाओं के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ रही है।
उन्होने यह भी बताया कि प्रदेश में आदिवासी छात्रों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई है। स्कूल भी सुरक्षित नहीं है। छात्रावासों में सीसी कैमरा लगाया जाए और बालिका छात्रावासों में अधीक्षक के पद पर सिर्फ महिलाओं को रखा जाए। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ,भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय मौजूद थी।
close