
मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
सांसद समेत भाजपाइयों ने किया पौधरोपण
भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा ने पौधरोपण किया। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला दयालबंद में विशेष रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजदू सभी जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। जीवन में पेड़ की उपयोगिता और पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में शामिल सांसद लखनलाल साहू, महापौर किशोर राय, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महेश चंद्रिकापुरे, पृथ्वीपाल राय, विष्णु पोर्ते, महेन्द्र सोनी, राकेश चंद्राकर, जयश्री चौकसे, गोपी ठारवानी, अकबर, समेत मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group Join Now