रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रामानुजगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय रामानुजगंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि भाजपा के आधार स्तंभ माने जाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं के द्वारा देशभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के दिशा निर्देश एवं बलरामपुर जिले के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय रामानुजगंज में आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया.
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप तिवारी जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता जिला मंत्री अरुण केसरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन गुप्ता कार्यालय मंत्री उमेश सिंह गहरवार महामंत्री दयाल विश्वास इरफान अंसारी उपाध्यक्ष संतोष यादव भाजयुमो महामंत्री अशर्फी यादव विक्रम गुप्ता एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रघुनंदन रवि किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव भाजयुमो कार्यकर्ता आनंद यादव भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दीपक यादव वार्ड क्रमांक 10 भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता इम्तियाज अंसारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।