मेरा बिलासपुर

भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए ब्लाक कांग्रेसी..अध्यक्ष ने बताया..भाजपा नेता शांत वातावरण में घोल रहे ज़हर

बिलासपुर—ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने गुरुनानक चौक से भारत जोड़ो यात्रा  शुरू कर नागोराव शेष वार्ड में समापन किया। यात्रा के समापन में कांग्रेस नेताओं ने राहुल की पदयात्रा को देश की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाने वाला बताया। भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 
  
                  पदयात्रा की अगुवाई कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि देश इस समय साम्प्रदायिक तनाव के दौर से गुजर रहा है।देश के अंदर नफरत की बीज 1925 से बोया गया। आज धीरे धीरे पेड़ बन गया है। विखण्डनकारी तत्वों ने धर्म समाज के नाम पर वातावरण में जहर घोल दिया है। समाज की एकता ,अखण्डता को तार तार कर दिया है।  भाईचारा ,सौहार्द की जगह अविश्वास ,नफरत, ने ले लिया है।
 
             देश के अंदर  भाईचारा ,अपनापन कायम रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा और अपनापन का रिश्ता कायम करना है।
 
                         प्रदेश सचिव महेश दुबे ने कहा की जब जब देश के अंदर पदयात्रा हुई। सामाजिक ,एकता और अखंडता को मजबूती मिली है। कांग्रेस सदैव से भाई चारे पर विश्वास करने वाली पार्टी है। देश में सभी जाति,वर्ग समुदाय को साथ लेकर चलना कांग्रेस के संस्कार में है। शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे ने कहा की प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल प्रदेश के सभी जाति,वर्ग,समुदाय को साथ लेकर चल रहे है।ॉ
 
                             सभा को प्रभारी नरेंद्र बोलर और ज़फर अली,गणेश रजक,शिव शंकर कश्यप, पूर्व पार्षद तज्जुमल हक,एल्डरमैन सुबोध केसरी,राजीव गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। आभार और  संचालन ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया।
 
                          आयोजन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शिव प्रताप साव, पार्षद प्रियंका यादव,एल्डरमैन दीपांशु श्रीवास्तव,गजेंद्र श्रीवास्तव,रिंकू छाबड़ा,चंद्रहास केशरवाणी,नितिन शुक्ला ,वैभव शुक्ला,दीपक दीक्षित,महेंद्र यादव,जितेंद्र पांडे,करम गोरख,दिनेश घौरे,लल्ला सोनी,आई टी सेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास,राहुल सिंह,अमित गुप्ता,कमल गुप्ता,मीनू सूर्यवंशी,आदेश पांडे,प्रवीण कश्यप,उमाशंकर कश्यप,जागेश्वर रजक, फजान खान,प्रकाश रजक,परमेश्वर रजक ,दीपक भाई,तोशिर खान,आदि की शानदार उपस्थिति रही ।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker