Budh Gochar: बुध के 2 बार चाल बदलने से चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, इन इन मामलों में सफलता

Shri Mi
5 Min Read

Budh Gochar, Mercury Transit 2023 : ज्योतिष में ग्रहों, कुंडली और राजयोग का बड़ा महत्व होता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है।इसी क्रम में ग्रहों के राजकुमार बुध नवंबर में 2 बार गोचर करने वाले है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

व्यापार, बुद्धि, विवेक और वाणी के कारक बुध नवंबर की शुरूआत में बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और फिर नवंबर अंत में धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का नवंबर में एक के बाद एक दो राशि में गोचर कई राशियों के लिए वरदान और शुभ साबित होने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, बुद्धि के कारक ग्रह बुध 06 नवंबर 2023 को मंगल द्वारा शासित राशि यानी वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वही 27 नवंबर को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 28 दिसंबर 2023 तक रहेंगे।

इसके बाद दोबारा वृश्चिक राशि में वापस प्रवेश कर जाएंगे।इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य भी 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे एक बार फिर अक्टूबर की तरह नवंबर में भी वृश्चिक राशि में सूर्य बुध की युति बनेगी और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा।

मकर राशि : बुध ग्रह का वृश्चिक और धनु राशि में परिवर्तन जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल संकेत है, आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। अटका या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा को समय का साथ मिलेगा।पदोन्नति और इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी उन्नति और धनलाभ के योग है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि : नवंबर में बुध ग्रह का गोचर जातकों के लिए शुभ फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। समय और किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यों में सफलता मिलने के योग है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धर्म या मांगलिक कार्यक्रम में शमिल हो सकते हैं। इस अवधि में वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते है। परिवार का साथ मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि :  बुध का धनु में प्रवेश जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार हैं।

मिथुन राशि : बुध का धनु राशि में गोचर जातकों के लिए लकी साबित होगा। विशेष लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग है। धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। दांपत्‍य जीवन में सुख समृद्धि रहेगी। वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि : बुध का धनु राशि में प्रवेश जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।किस्मत का साथ मिल सकता है। तर्क-वितर्क करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी लाभ मिल सकता है।समय अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि : बुध का वृश्चिक राशि में गोचर जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा । आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होने के आसार है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।लंबे समय से फंसा और अटका धन प्राप्त हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और बुध का आर्शीवाद भी बना रहेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, cgwall किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close