CBSE Board Result: 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसा रहा इस बार का रिजल्ट

Shri Mi
1 Min Read

CBSE Board Result।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। शुक्रवार (12 मई) को घोषित नतीजों के मुताबिक इस बार सीबीएसई का 12वीं का पास प्रतिशत 87.33% रहा। छात्र सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कक्षा 12 के परिणाम के मुताबिक, कुल पास प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है।

लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।

इस वर्ष, कक्षा 12 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 16,96,770 थी। इनमें से 7,45,433 छात्र और 9,51,332 छात्राएं थीं।

CBSE Results, CBSE Board 12th Result 2023 Declared Live Updates : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार सीबीएसई 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं.

सीबीएसई के छात्र-छात्राएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास के परिणाम चेक कर सकते हैं. विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर डालना होगा. (CBSE Results, CBSE Board 12th Result 2023 Declared Live)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close