CG Cabinet: इन पूर्व मंत्रियों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में स्थान

Shri Mi
2 Min Read

CG Cabinet: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल यानि शुक्रवार को होगा। कल 9 विधायक मंत्रिमंडल के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे, सीएम विष्णुदेव साय ने खुद यह जानकारी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री हरे अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, भैयालाल राजवाड़े, रेणुुका सिंह, लता उसेंडी का नाम नहीं हैं। धरमलाल कौशिक को भी मौका नहीं मिलेगा।

CG Cabinet: वहीं सरगुजा संभाग से तीन विधायकों के नाम हैं। जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े- भटगांव से, राम विचार नेताम रामानुजगंज से और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ से हैं।

बस्तर के नारायणपुर से केदार कश्यप, बिलासपुर संभाग से लखन लाल देवांगन, ओ पी चौधरी, दुर्ग संभाग से दयालदास बघेल, रायपुर संभाग से बृजमोहन और टंकराम वर्मा का नाम शामिल है। इस प्रकार से देखा जाए तो विष्णुदेव साय के नौ रत्नों में 4 पुराने और 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है।

राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11:45 बजे दरबार हॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। पुलिस और जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।

शुक्रवार को राजभवन में होने वाले मंत्रिमंडल शपथ के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close