रायपुर में कट्टा से फायर करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। शनिवार रात को थाना न्यू राजेंद्र नगर बसंत बिहार कॉलोनी गार्डन के पास गोली चली थी। इसमें एक युवक घायल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची थी। आस पास के लोगों से पूछताछ किया गया तब जानकारी मिली कि एक कार वहां आई थी जिसके अंदर से गोली चलने की आवाज आई। फिर ड्राइवर सीट से एक लड़का नीचे उतरा जो घायल था फिर पीछे सीट में जाकर बैठ गया और कार चल गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने कार नम्बर को लेकर शहर में नाकेबंदी की। तेलीबांधा ओवरब्रिज के पास कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। आसपास के हॉस्पिटल को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान मेकाहारा अस्पताल में घायल भूपेन्द्र धु्रव का इलाज कराते उसके दो मित्र पंकज कुमार टाण्डेकर एवं बृजेश बैरागी मिले। प्रारंभिक पूछताछ में घायल से स्वतः ऐक्सिडेंटल फायर होना पाया।

जिस पर आरोपी भूपेन्द्र ध्रुव उर्फ आर्या, ब्रिजेश बैरागी, पंकज टाण्डेकर एवं बब्बू बबलानी के खिलाफ धारा 25, 27, 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी ब्रिजेश बैरागी, पंकज टाण्डेकर एवं बब्बू बबलानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग कट्टा और चलाये गये राउण्ड का 1 नग खोखा जब्त किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भूपेन्द्र ध्रुव उर्फ आर्या जिसे गोली लगी थी उसका अस्पताल में उपचार जारी है। स्वस्थ होने पर आरोपी भूपेन्द्र ध्रुव की भी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी भूपेन्द्र ध्रुव उर्फ आर्या थाना तेलीबांधा का गुण्डा बदमाश है जो अनेकों मामलों में कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कट्टा भूपेन्द्र धु्रव उर्फ आर्या का है जिसे वह मौदहापारा निवासी किसी साहिल नामक व्यक्ति से लाया था। साहिल वर्तमान में किसी प्रकरण में जेल में है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close