भर्ती में फर्जीवाड़ा का आरोप,अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Shri Mi
1 Min Read

दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मानंद स्कूल में कर्मचारियों और शिक्षकों की भर्ती में आरोप लगा है कि भर्ती में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों और अपने परिवार के सदस्यों को पदों में नियुक्त किया गया है। इस भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम नगपुरा के पूर्व पंच बलराम कौशिक द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठा गया है।इस भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू भी धरना स्थल जाकर बलराम का समर्थन किया और सरकार और शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से योग्य युवाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जहां योग्य युवाओं को लेना था, वहां अपने रिश्तेदारों को भर्ती कर  भ्रष्टाचार किया जा रहा है। शिकायत करने पर जांच के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है। जल्द से जल्द इस विषय में  पारदर्शिता से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो युवा मोर्चा शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close