CG News: मुख्यमंत्री से मिला छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ

Shri Mi
2 Min Read

CG News/रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन की अगुवाई में नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पहुना में मिलकर राज्य में भाजपा की सरकार बनने एवं मुख्यमंत्री बनने पर बुके भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए केदार जैन ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने के साथ ही राज्य सरकार का विधिवत गठन हो गया है।

सरकार ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सरकार से उम्मीद करते है कि उनके हित में निरंतर बेहतर कार्य होंगे।इसी कामना के साथ मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान संघ की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

शिक्षक नेता केदार जैन ने बताया कि संघ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से उनके निज निवास पर भेट कर राज्य में भाजपा की सरकार बनने, उनके जीत और विधानसभा अध्यक्ष बनने की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए मुंह मीठा कराया गया। 

इसके बाद संघ का प्रतिनिधि मंडल यूथ आइकॉन पूर्व आईएएस नव निर्वाचित विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी से उनके निवास पर भेट कर छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनने और उनके प्रचंड जीत की बधाई देते हुए शिक्षको से संबधित समस्याओं पर ध्यान दिलाया गया।

उन्होंने सरकार द्वारा बेहतर कार्य का भरोसा दिया गया।इसके बाद रामविचार नेताम से मिलकर बधाई व शुभकामना दिया गया।

   प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा, श्यामाचरण डनसेना, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दूबे, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, जिला अध्यक्ष पवन सिंह रायपुर, कौशल नेताम कोंडागांव, संजय महाडिक गरियाबंद, पदाधिकारी गोपेश साहू, श्रीमती जयश्री जयसवाल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप साहू, कविता आचार्य, पुर्णेश डनसेना, लता धनगर, दीपेंद्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, रंजीत भारती, जितेंद्र वर्मा, भारत नेताम, चेतन पटेल, मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र बरेठ, सुशील कश्यप, नरेश साहू आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close