बिलासपुर।शाला त्यागी बच्चों ,दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रमुख रूप से कार्य करने वाली संस्था बालरक्षक प्रतिष्ठान, द्वारा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय ,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 17 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा शहर में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से शिक्षकों का चयन किया गया था। शासकीय प्राथमिक शाला हरदी, ब्लॉक बिल्हा, जिला बिलासपुर मे कार्यरत शिक्षिका दीपिका श्रीवास्तव को नवाचार ,ऑनलाइन /ऑफलाइन शिक्षण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन अग्निहोत्री कॉलेज, रामनगर वर्धा महाराष्ट्र मे किया गया। श्रीमति दीपिका श्रीवास्तव को पुरस्कार स्वरूप मेडल, ट्रॉफी एवं प्रसस्ती पत्र भेंट किया गया। श्रीमति दीपिका श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार भविष्य मे ऐसे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करता रहेगा।