CG News:नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला,एक गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

CG News।नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर ठगी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SP बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में ठगी के फरार आरोपी की गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त अभियान के अंतर्गत फरार आरोपी को पकड़ने के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, adsp राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन में फरार आरोपी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में प्रार्थी जगमोहन कौशिक ने एफ आई आर दर्ज कराया था कि ITI में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी नीरज लाल वह उसका साथी कुलदीप सिंह ठाकुर के द्वारा 15 लाख रुपया लिया गया था।

प्रार्थी जगमोहन कौशिक की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन पर अपराध क्रमांक 434/2022 धारा 34 भा द वि का अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

विवेचना दौरान को आरोपी नीरज लाल को गिरफ्तार कर पेश किया गया,आरोपी नीरज लाल का साथी कुलदीप सिंह ठाकुर जो घटना के बाद से फरार था।जिसे दस मई को मुखबिर सूचना के आधार पर जगदंबा कॉलोनी सरकंडा से पकड़ा गया। जिससे पूछताछ कर प्रकरण में गिरफ्तारी कार्यवाही की गई है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, सहायक उप निरी अवधेश सिंह ,आर विजेंद्र कौशिक, आर नीतेश सिंह का सराहनीय योगदान है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close