CG NEWS:वो अहंकार में कहते रह गए .. मैं हूं तो भरोसा है… CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सम्मेलन का वीडियो साझा कर लिखी यह बात..

Chief Editor
2 Min Read

CG NEWS:रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हाल ही में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता सम्मेलन   के दौरान एक कार्यकर्ता ने खरी खोटी सुनाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट के जरिए यह बात कही है कि ” वो अपने अहंकार में रहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे भला।”

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि वो अपने अहंकार में कहते रह गए……. मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नहीं गई। हमें प्रताड़ित किया गया । छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहचान ही लिया था और “मोदी की गारंटी” पर विश्वास अटूट रहा।….. जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे भला।” श्री साय ने अपने पोस्ट के साथ वायरल वीडियो भी साझा किया है।

गौर तलब़ है कि हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल भी मौजूद थे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में एक कार्यकर्ता ने खुलकर अपनी बात कही थी और खरी खोटी सुनाई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता ने यहां तक कहा कि 5 साल तक मुख्यमंत्री के करीब तक पहुंच नहीं सके और कोई भी काम नहीं हुआ।बल्कि प्रताड़ित किया गया । कांग्रेस कार्यकर्ता ने यह बात भी कह दी थी कि अगर पार्टी निष्कासित करेगी तो कर सकती है। लेकिन अवसर मिला है तो वह अपनी बात कहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता की इस साफगोई  का वहां मौजूद दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन करते हुए तालियां बजाई थी। कांग्रेस के मंच पर  एक कार्यकर्ता के भाषण का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुआ है।।

close