CG News: सीएम साय की मौजूदगी में विष्णु का भाजपा प्रवेश

Shri Mi

CG News।बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 3 दिन पहले congress से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने BJP ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे BJP में शामिल हुए। इस दौरान विष्णु यादव के साथ बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 30 से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Bjp प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में थे। यहां उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। नामांकन रैली के बाद जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अब दो-दो विष्णु पार्टी के लिए काम करेंगे।

बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं।

बिलासपुर लोकसभा सीट से शुरू में विष्णु यादव को ही कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन ऐन वक्त पर देवेंद्र यादव के नाम की घोषणा हो गई। इसके बाद से कांग्रेस में विरोध के स्वर सुनाई देने लगे। सबसे पहले पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने आमरण अनशन किया और इसके बाद विष्णु यादव कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गए। 2 दिन पहले पूर्व पार्षद अखिलेश चंद्र और प्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close