CG NEWS:CM साय ने बस्तर में संभाला चुनाव का मोर्चा, कसा तंज- नामांकन शुरू लेकिन प्रत्याशी का नाम तय नही कर पाई कांग्रेस

Chief Editor
5 Min Read

CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान का मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को उन्होंने बस्तर  लोकसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सुकमा और चित्रकोट में आम सभाएं की। इत्तेफाक है कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने 100 दिन पूरे किए। इस बात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  अपनी सरकार के कामकाज का पूरा ब्यूरो लोगों के सामने रखा। उन्होंने  लोगों से लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताने की अपील की। साथ ही कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि बस्तर सीट के लिए पहले चरण में नामांकन शुरू हो गया है । लेकिन कांग्रेस पार्टी अब तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट का चुनाव है। इसके लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने गुरुवार को बस्तर लोकसभा के अंतर्गत आमसभाओं को संबोधित किया।  सुकमा के बाद चित्रकोट पहुंचने पर लोगों ने सीएम  विष्णु देव साय और भाजपा नेताओं का गर्मजोश स्वागत किया। अपनी बात रखते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार के 100 दिन पूरे हुए। उन्होंने लोगों से कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा ,प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मोदी की गारंटी पर विश्वास कर ऐतिहासिक जीत दिलाई। बस्तर संभाग में 12 में से आठ सीटे बीजेपी जीत कर आई है।  जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है ।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मतदाताओं से मुखातिब होकर कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का इंजन तो ठीक कर दिया  ।अब दिल्ली का इंजन ठीक करना है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। श्री साय ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को भी लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने आवास योजना ,आयुष्मान कार्ड ,गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं को बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद 100 दिन में ही हमने कई बड़े काम किए हैं ।उन्होंने बताया कि किसानों को 3700 करोड रुपए से अधिक की राशि बकाया बोनस के रूप में दी गई। प्रदेश में  प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए के हिसाब से  145 लाख मैट्रिक टन धान खरीदा गया है। किसानों को अंतर की राशि के रूप में 13,320 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। महतारी वंदन योजना का पैसा भी लोगों को मिल गया है। उन्होंने मंच पर मौजूद वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर इशारा करते करते हुए कहा कि वित्त मंत्री से अनुरोध किया गया है कि हर महीने पहले हफ्ते में महतारी बंधन योजना की राशि खाते में जमा हो जाए। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 5500 प्रति मानक बोरा के हिसाब से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। साथ ही चरण पादुका योजना, बीमा योजना जैसी तमाम योजनाएं फिर से लागू की जा रही हैं जो पूर्व में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के समय लागू किए गए थे। उन्होंने बताया कि रामलला दर्शन योजना भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रति आपका विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार महेश कश्यप को चुनाव में वोट देने की अपील की।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि  जिस बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नामांकन शुरू हो गया है ।वहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाई है  ।कांग्रेस खतम पार्टी है, डूबती नैया है  ।जहां कोई लोकसभा प्रत्याशी बनने तैयार नहीं है। उन्होने बस्तर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सांसद थे ,  जो प्रदेश कांग्रेस  के भी अद्यक्ष हैं। उन्हे भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में हरा दिया ।आमसभा  को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया  ।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी  में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  पारंपरिक गमछा पहनकर उनका स्वागत किया।

close