CG Police:चोरी की मोटर सायकल बेचने के फिराक में शातिर चोर का गेैंग चढा पुलिस के हत्थे

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर में तीन शातिर मोटर सायकल चोर पुलिस के हत्थे लगे है।ये आरोपी मोटर सायकल व स्कुटी का पार्ट्स काटकर बेच दिया करते थे।मामले में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर व मस्तुरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है।चोरी की मोटर सायकल बेचने के फिराक में शातिर चोर के गेैंग को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आरोपियों से 02 मोटर सायकल सहित 12 मोटर सायकल व स्कुटी के कटे फिटे पार्ट्स बरामद हुए है।पुलिस ने बताया कि सत्रह अप्रैल को सरकण्डा व कोतवाली के नामचीन चोर घुमते मिले जो सूचना ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह को दी गई जिन्होने मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण बिलासपुर राहूल देव शर्माको मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये।

निर्देश मिलते ही ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची।मस्तुरी पुलिस से जानकारी साझा की गई एवं मस्तुरी एवं ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम द्वारा जांेधरा चैंक मस्तुरी मे घेराबंदी कर उपरोक्त चोरो को पकडा गया।जो पुछताछ पर अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी कांट कर बेंचना स्वीकार किये।

जिन्हे थाना लाकर पुछताछ किया गया जो मस्तुरी व अन्य स्थानो से चोरी किये गये मोटर सायकल का पार्ट्स छुपाकर रखना जाहिर किये। जिन्के बताये अनुसार उपरोक्तानुसार 02 नग मोटर सायकल व उल्लेखित अन्य सामग्रीया बरामद की गई।

सम्पुर्ण जांच पर उपरोक्त आरोपीयांे द्वारा मोटर सायकल चोरी का कांट कर बेंचना पाये जाने से आरोपीयो को धारा 41(1-4) जा.फौ. एवं 379, 411 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

कार्रवाई में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक प्रकाश कांत थाना प्रभारी मस्तुरी उप निरीक्षक अजय वारे सउनि हेमन्त पाटले प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, सुखदेव माण्ड्रे, अरविंद कुर्रे, राम सनेही साहू की भूमिका रही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close