CG Promotion:12 हजार सहायक शिक्षकों व 16 हजार शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति,व्याख्याता पद पर पहले पदोन्नति करे DPI

Shri Mi
4 Min Read

CG Promotion- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु जनवरी 2023 की स्थिति में नई वरिष्ठता सूची बनाने की मांग की है, उन्होंने कहा है कि पूर्व में अप्रैल 2022 की स्थिति में सहायक शिक्षको की वरिष्ठता सूची जारी की गई है, जिसमे सैकड़ो शिक्षको की पदोन्नति हो चुकी है, ऐसे में पूरे प्रदेश में व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक मिडिल, प्रायमरी की पद गणना जनवरी 2023 की स्थिति में किया जाकर नवीन वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर शीघ्र पदोन्नति किया जावे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

डीपीआई को भी चाहिए कि विभिन्न विषय के व्याख्याता पद पर पदोन्नति हेतु रिक्त पद जारी किया जावे तथा पहले व्याख्याता के पद पर पदोन्नति हो, जिससे सहायक शिक्षको को शिक्षक के ज्यादा पद पर पदोन्नति दिया जा सके।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि सहायक शिक्षक की वरिष्ठता सूची से हजारो सहायक शिक्षको की पदोन्नति प्रधान पाठक पद पर हो चुकी है, आगे शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु 1 जनवरी 2023 से सहायक शिक्षको की नई वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जावे।

छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा पदोन्नति के सम्बंध में शासन व डीपीआई को कई सुझाव भी दिया गया है, चूंकि उच्च न्यायालय से सभी याचिका को निराकृत किया गया है अतः एसोसिएशन के सुझाव व मांग पर उचित निर्देश जारी कर सम्पूर्ण पदों पर एकरूपता से शीघ्र पदोन्नति किया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय से व्याख्याता पद पर जल्द पहले पदोन्नति करने की मांग की है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के थीम पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष ) वन टाइम रिलेक्सेशन देने का संशोधित राजपत्र 31 दिसंबर 2021 को जारी किया गया है, जिसे माननीय उच्च न्यायालय ने वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय को सही ठहराया है।

पदोन्नति हेतु पहले व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर क्रमशः पदोन्नति किये जाने से रिक्त पद की संख्या बढ़ेगी, जिससे अधिक से अधिक एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्राप्त हो पाएगा।

वर्तमान में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार पद में 18 हजार पदों पर पदोन्नति हो चुकी है। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के प्रतीक्षा सूची सहित 4 हजार पद, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 06 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार पद सहित कुल 28 हजार पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, अतः शिक्षा विभाग द्वारा एसोसिएशन के पत्र अनुसार अद्यतन वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर तय समय सीमा में पदोन्नति आदेश जारी किया जावे।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close