पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
2 Min Read

एक के बाद एक एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। आज 5 नवंबर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश 05 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है । प्रदेश में न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में बादल हटते ही प्रदेश में कड़ाकी की ठंड शुरू हो जाएगी। शनिवार को बिलासपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एकदम साफ रहेगा।10 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार आने वाली उत्तरी हवा के प्रभाव से प्रदेश में ठंड में इजाफा होने लगा है, शुक्रवार को नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस साल जिस तरह से वर्षा हुई है, उसी तरह ठंड भी अपने तेवर दिखाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close