Chhattisgarh ka Mausam: कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार,यहां छाए रहेंगे बादल

Shri Mi
2 Min Read

Chhattisgarh ka Mausam, IMD Alert। रायपुर।प्रदेश में एक दफा फिर मौसम ने करवट ली है।अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Chhattisgarh ka Mausam, IMD Alert।राजधानी में भी ठंडी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 6 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 37.4 तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कम न्यूनतम तापमान सोनहत में 11 डिग्री दर्ज किया गया।

Chhattisgarh ka Mausam, IMD Alert।रायपुर में बुधवार की शाम से ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

बुधवार को सरगुजा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा वहीं रात का तापमान भी औसत से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

न्यायधानी बिलासपुर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।। यहां रात का तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

GPM जिले में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे रात का तापमान कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।Chhattisgarh ka Mausam, IMD Alert

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close