मुख्य सचिव और DGP ने की नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई

Shri Mi
1 Min Read

नारायणपुर- मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा में निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लेने के बाद मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई की व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। पुलिस महानिदेशक ने जवानों से बातचीत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की और उनके साहस, धैर्य और त्याग हेतु उनका आभार व्यक्त किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अतिरिक्त महा निदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्री श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर एन दास, नारायणपुर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी श्री सदानन्द कुमार के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close