छठ महापर्व का चौथे दिन समापन.. व्रतियों ने मांगा छठमाता से आशीर्वाद .उगते सूरज को गणमान्यों ने दिया अर्घ्य

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— आस्था का महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन शनिवार की सुबह व्रतियों ने उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिनों का महापर्व का समापन भी हुआ। बिलासपुर अरपा तट पर श्रदालुओं की जमकर भीड़ देखने को मली। लेकिन हर बार की तरह इस  बार मंचीय कार्यक्रम को उत्सव से दूर रखा गया। कोरोना काल के चलते व्रतियों ने उपासना के दरान शासन के दिशा निर्देशों को पूरी ईमानदारी से पालन किया। साथ ही भगवान भास्कर से प्रदेश देश की खुशहाली के साथ बिलासपुर के लिए अमन चैन और विकास का आशीर्वाद मांगा। पुत्र के लिए विशेष स्नेह रखने को भी कहा।
 
                  आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन शनिवार सुबह व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन भी हो गया। शनिवार तड़के सुबह ही अरपा छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।  उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। न्याधानी  बिलासपुर में हजारों व्रतियों ने अरपा स्थित छठ घाट पर प्रार्थना की। कोरोना काल में कुछ हजारों व्रतियों ने घर के आस पास स्थित तालाबों, जलाशयों, घर और अपार्टमेंट की छतों पर  भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ पूजा पूजा अर्चना किया।
 
         अभय नारायण राय ने बताया कि कोरोना काल में  भक्तों की आस्था भारी पड़ी है। इस दौरान व्रतियों के साथ भक्तों ने शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया। मास्क सेनेटाइजर के उपयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का यथा सम्भव पालन किया। व्रतियों ने  सुहाग की रक्षा, संतान सुख के साथ भगवान भास्कर प्रदेश और बिलासपुर की खुशहाली की कामना की।
            
                           विधायक शैलेष पाण्डेय की पत्नी ने भी उगते सूरज को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगा। श्रीमती पाण्डेय ने भी भगवान भास्कर से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
   
        पाटलिपुत्र समाज के प्रवक्ता भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने अपने निवास विनोबा नगर में  परिवार के सदस्य पीएन सिंह,राजेश सिंह,अजय सिंह, सौरव सिंह, सागर सिंह के साथ उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।  छठ माता का विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। रोशन सिंह और उनके परिवार ने सबके जीवन में सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना छठ माता से की।
 
 
close