CM अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 की जांच कराई,शिवराज सिंह-ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कही ये बात

Shri Mi
3 Min Read

दिल्ली।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 की मंगलवार को जांच कराई। एक अधिकारी ने बताया कि गले में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उनकी यह जांच हो रही है।
उन्होंने बताया कि 51 वर्षीय मुख्यमंत्री का बुखार कम हो गया है। जांच रिपोर्ट आज रात या बुधवार सुबह तक आने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने हल्का बुखार और गले में दर्द होने के बाद खुद को पृथक-वास में रख लिया था। केजरीवाल रविवार दोपहर से ही किसी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। विभिन्न नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि खबर सुनने के बाद उन्होंने केजरीवाल का हालचाल जानने के लिए उन्हें फोन किया।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने अस्वस्थ होने के बारे में जानकारी होने के बाद मैंने उनसे बात की और उनका हालचाल जाना। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों का इलाज होगा।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अरविंद केजरीवाल के बुखार और गले में खराश होने के बाद खुद ही पृथक होने के बारे में मीडिया में कई खबरें पढ़ी हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और उनके जल्द जनसेवा में लौटने की कामना करती हूं।’’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’इस बीच, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी कामना की कि मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ हों। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कामना करता हूं कि कोविड-19 की आपकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आये।’’

साथ ही केजरीवाल के करीबी सहयोगी रहे कुमार विश्वास, शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, आप के विधायक राघव चड्ढा और आप विधायक आतिशी ने भी केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close