कांग्रेस और भाजपा नेताओ ने किया जीत का दावा…पांच बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक मतदान…12 को खुलेगा भाग्य का पिटारा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—नगर निगम उप चुनाव विष्णुनगर वार्ड क्रमांक 16 में शाम पांच बजे तक कुल 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदाता संख्या 7717 में से 2015 महिलाएं और 2012 पुरूषों ने मतदान किया। सर्वाधिक मतदान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कुदुदण्ड बूथ क्रमांक सात  में किया गया। इसी स्कूल के बूथ संख्या तीन में महिलाओं ने सर्वाधिक 55.72 मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से प्रारम्भ हुआ। अधिक ठण्ड के कारण पहले हाफ में मतदान की गति धीमी रही। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। जीत की मुख्य वजह विकास को जाएगा। जनता परिवर्तन चाहती है। नगर निगम मेयर रामशरण यादव ने बताया कि चुनाव मिलकर लड़ा गया है। राज्य और निगम में कांग्रेस की सरकार है। जनता ने विकास कार्य देखकर मतदान किया है। जीत अनिता कश्यप की ही होगी। भाजपा नेता निगम सभापति अशोक विधानी ने दावा कि श्रद्धा जैन 1000 से अधिक मतों से जीत रही हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 नगर निगम उप चुनाव विष्णुनगर वार्ड क्रमांक 16 में कुल 52.18 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। अधिक ढण्ड के कारण सुबह मतदान की गति काफी धीमी रही। कुल मतदाता 7717 में 2012 पुरूष और 2015 महिलाओं ने अपने अधिकारो को प्रयोग किया। इस तरह कुल 4027 लोगों ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया। मतदान कार्य कुल दो स्कूल स्थित 8 बूथ में किया गया।

            शासकीय उच्चत्तर माध्मिक शाला कुदुदण्ड स्थित बूथ संख्या 7 में सर्वाधिक 59.06 पुरूष और इसी स्कूल के बूथ संख्या 8 में 55.52 महिलाओं ने मतदान किया। बताते चलें कि चुनाव आयोग ने केन मेमोरियल स्कूल में बूथ क्रमांक एक और दो…जबकि शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला कुदुदण्ड में कुल 6 बूथ में मतदान की व्यवस्था किया। 

बूथवार मतदाता और मतदान

केन मेमोरियल स्कूल बूथ क्रमांक एक में कुल 982 में 494 पुरूष और 488 महिला मतदाता है। कुल 281 पुरूष और 233 महिलाओं ने मिलकर 52.34 प्रतिशत मतदान किया। केन मेमोरियल स्कूल बूथ संख्या 2 में पुरूष 470 और 511 महिला मतदाओं में 229 पुरूष और 233 महिलाओं ने मतदान किया। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बूथ क्रमांक तीन में कुल मतदाता 1071 में 240 पुरूष और 280 महिलाओं ने मतदान किया। बूथ क्रमांक 4 के 1066  में से 261  पुरूष 272 महिलओं ने अधिकार का प्रयोग किया। बूथ क्रमांक पांच के 962 मतदाताओं में से 272 पुरूष और 263 महिलाओं ने मतदान किया। बूथ क्रमांक 6 में कुल 983 मतदाताओं में 264 पुरूष और 259 महिलाओं ने मतदान किया। बूथ क्रमांक 7 में कुल 832 मतदाओं में 228 पुरूष और 244 महिलाओं ने मत डाला। बूथ क्रमांक 8 में कुल 840 मतदाओं मे से 237 पुरूष 231 महिलाओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया।

           इस तरह बूथ क्रमांक एक में 52.34,बूथ क्रमांक 2 में 47.09, बूथ क्रमांक तीन में 48.55, बूथ क्रमांक 4 में 50, बूथ क्रमांक 5 में 55.61, बूथ क्रमांक 6 में 53.2,बूथ क्रमांक सात में 56.73 और बूथ क्रमांक आठ में 55.71 प्रतिशत मतदान किया गया। बूथ क्रमांक सात में सर्वाधिक 59.09 पुरूष और बूथ क्रमांक पांच में सर्वाधिक 55.72 प्रतिशत महिलााओं ने मतदान किया।

विधायक, मेयर और सभापति का दावा

 चुनाव खत्म होने के साथ ही भाजपा कांग्रेस नेताओं ने अपनी अपनी जीत का दावा किया। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि कुदुण्ड में विकास कार्य हुआ है। अनिता का परिवार पुराना कांग्रेसी है। लोगों से अच्छा मेल जोल भी है। हमने विकास के नाम वोट मांगा है। अनिता की जीत के साथ ही कुदुद्ण्ड की तस्वीर बदलेगी। क्योंकि जनता भी परिवर्तन चाहती है।

 मेयर रामशरम यादव ने कहा कि सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। निगम में भी कांग्रेस है। ऐसी सूरत में जनता भी जानती है कि अनिता की जीत से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। मेयर ने दावा किया कि मतदान का रूझन कांग्रेस की तरफ है।

 निगम सभापति ने कहा कि पिछले चार साल में कुदुण्ड का विकास रूक गया है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्ड का भ्रमण किया है। इसका असर मतदाताओं पर भी पड़ा है। इस सीट से निधि जैन ने जीत हासिल किया था। अब उनकी बेटी श्रद्धा जैन एक हजार मतो से जीत हासिल करेगी।

close