कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र का ऐलान,किसानों से खरीदेंगे 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। इसके बाद प्रदेश के सभी जिला कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने 20 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का ऐलान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर में जिला कांग्रेस शहर कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे ने 20 सूत्रीय कांग्रेस के घोषणा पत्र का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 20 बिंदुओं के बारे में पत्रकारों को बताया।

विजय पांडे ने कहा कि राज कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का ध्यान ₹3200 प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया जाएगा। 20 बिंदु वाले घोषणा पत्र में कई लोग लुभावने वादे किए गए हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बिंदुवार वादों का ऐलान इस प्रकार है। घोषणा पत्र में बताया गया है कि 2018 में किए गए कर्ज माफी की तरह इस बार भी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी ₹3200 क्विंटल के हिसाब से होगा। सभी सरकारी स्कूलों कॉलेजों में क से लेकर ग तक शिक्षा शुल्क माफ किया जाएगा। तेंदू पत्ते का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी दिया जाएगा। भूमिहीनों को प्रत्येक साल ₹10000 दिए जाएंगे। बिजली उपभोक्ताओं की 200 यूनिट बिजली बिल माफ किया जाएगा इससे अधिक बिजली उपयोग करने पर शुल्क हाफ होगा।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने साढे 17 लाख गरीब परिवार को आवास देने का भी ऐलान किया है। लघु बानो पड़ा की एसपी पर खरीदी होगी। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अब 10 लख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

दुर्घटनाओं का इलाज भी निशुल्क होगा। परिवहन व्यवसाययों के होंगे कर्ज माफ। तीव्र का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा औद्योगिक पार्क की संख्या 300 से बढ़कर 1000 किया जाएगा। अब सभी सरकारी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।

विजय पांडे ने बताया कि सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी। युवाओं को उद्योग व्यवसाय में 50% ऋण माफी होगी। इसके अलावा अंत्येष्टि के लिए लकड़ी की व्यवस्था शासन स्तर पर किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close