VIDEO-कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम ने दाखिल किया नामांकन..शहर अध्यक्ष ने गफ्फार को बताया-अजातशत्रु..किया दावा..रिकार्ड मतों से होगी जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्रोट पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के समर्थन में नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शेख असलम ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नगर निगम के संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद सभी नेताओं ने उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने का दावा भी किया है।नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उप चुनाव के लिए शेख असलम ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन फार्म शुभ मुहुर्त में दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम का कांग्रेस भवन में स्वागत किया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम रैली के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का झण्डा भी लहराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया को बताया कि जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शेख गफ्फार बड़े व्यक्तित्व थे। उनके अधूरे सपने को पूरा करने की हमेशा करूंगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि शेख गफ्फार अजात शत्रु थे। उन्होने धर्म जाति से ऊपर उठकर जनता की सेवा की है। सर्व सम्मति से शेख असलम को चुनाव में उतारा गया है। युवा नेता अरविन्द शुक्ला ने बताया कि शेख गफ्फार का व्यक्तित्व को छूना भी नामुमकिन है। उनके अधूरे काम को शेख असलम पूरा करेंगे। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की रिकार्ड मतो से जीत होगी। 

अपेक्स बैंक चेयरमैन को रोका

            नामांकन कक्ष में दाखिल होते समय पुलिस ने कैबनेट मंत्री दर्जा हासिल अपेक्स बैंक चेयरमैन को कक्ष में प्रवेश करने से रोक दिया। इस बीच लोगों ने पुलिस को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके नियम का हवाला देकर कक्ष में जाने नहीं दिया गया। इस बीच पुलिस को बताया गया कि बैजनाथ चन्द्राकर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अपेक्स बैंक चैयरमैन है। इसके बाद बैजनाथ चन्द्राकर को प्रवेश दिया गया। यद्यि चन्द्राकर ने बाद में बताया कि संख्या अन्दर अधिक होने के कारण खुद अन्दर नहीं जाना चाहते थे।रैली में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, मेयर रामशरण यादव, अपेक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक चैयरमैन प्रमोद नायक, ब्लाक कांग्रेस 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, पार्षद शहजादी कुरैशी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।  

close